Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी करने जा रही हैं आलिया भट्ट, दूल्हे का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

आलिया भट्ट

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की एक जोड़ी इन दिनों अक्सर सुर्खियां बटोरे रहती है। ये जोड़ी है अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। कुछ दिनों पहले रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आलिया उनका क्रश है। इस पर आलिया का बयान भी आ चुका है। लेकिन लगता है बात अब काफी आगे बढ़ चुकी है।

आलिया भट्ट

हाल ही में रणबीर ने एक ट्विटर चैट के दौरान कहा था कि वह जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं वहीं आलिया भी कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में यह बता चुकी हैं कि वह भी जल्द ही शादी करने की इच्छुक हैं। इन बयानों के बाद अब दोनों के फैंस भी इस शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आलिया भट्ट

इसी बीच बॉलीवुड के गलियारों में आलिया और रणबीर की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है। मिली जानकारी के मुताबिक आलिया और रणबीर 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

आलिया भट्ट

इन दोनों के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, दोनों ही फिलहाल अपने रिश्ते के एक खूबसूरत मोड़ पर हैं और दोनों ही अपने इस रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर भी हैं। बता दें कि रणबीर के परिवार को भी आलिया के साथ काफी वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है।

आलिया भट्ट

हाल ही में आलिया को रणबीर के परिवार के साथ डिनर के दौरान देखा गया था। गौरतलब है कि अभी दोनों अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending