Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

टैक्सी में बैठकर लाइनर लगा रही थी महिला, तभी झटका लगा और पेंसिल आँख के अन्दर घुस गई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लड़कियां मेकअप के लिए कुछ भी कर सकती हैं। लेकिन अगर हम कहें कि लड़कियां मेकअप के लिए जान दे भी सकती हैं और जान ले भी सकती हैं, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़की के साथ। जिसने मेकअप के चलते अपनी जान जोखिम में डाल ली। ये किस्सा थाइलैंड में देखने को मिला है। जहां एक महिला टैक्सी में सफर के दौरान आंखो में लाइनर लगा रही थी, तभी कुछ ऐसा हुआ कि वो काजल उसकी आंखो के अंदर घुस गया।

20 साल की एक महिला पैसेंजर टैक्सी में बैठकर आंखो में लाइनर लगा रही थी तभी उसकी टैक्सी को अचानक से झटका लगा और महिला आगे की तरफ सीट से टकराई और उसका लाइनर उसकी आंखो के अंदर घुस गया। डॉक्टरों का कहना है कि अच्छी किस्मत होने के कारण महिला की आंखो को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, जिससे उसकी आंखो की रोशनी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पेंसिल का आधा हिस्सा आंख में घुसा हुआ था। आंख से खून नहीं निकला, बस थोड़ा-सा खून नाक से जरूर निकला।

फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है। हॉस्पिटल ले जाने के बाद महिला को बिना कोई चोट पहुंचाए सर्जरी की गई और उसकी आंखो से पेंसिल निकाली गई। लड़की की आंख में घुसी हुई पेंसिल दिखाकर उन महिलाओं और लड़कियों को अलर्ट किया जा रहा है जो अक्सर चलती कार में मेकअप करती है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending