Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इरफान खान के लिए बॉलीवुड सितारों की कामना

Published

on

Loading

अभिनेता इरफान खान ‘दुर्लभ बीमारी’ न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। इस वक्त इरफान खान इलाज के लिए देश से बाहर हैं। बालीवुड के मशहूर अभिनेता व अभिऩेत्री परेश रावल, आयुष्मान खुराना और स्वरा भास्कर जैसी हस्तियों ने अभिनेता इरफान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

फिल्मी हस्तियों ने उनके समर्थन में ट्वीट कर कहा :-

परेश रावल : खान साब, आप हर बाधा पार कर लेंगे। आपके लिए प्रार्थना।

आयुष्मान खुराना : महोदय! आप सिनेमा से परे हैं। प्रार्थना हमेशा आपके साथ है। लेजेंड।

राजकुमार राव : सर आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

स्वरा भास्कर : इरफान खान आप तुलना से परे एक कलाकार हैं और कलाकार हमेशा रहता है! आपके लिए प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं। आपके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

रितेश देशमुख : आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं।

पत्रलेखा : इरफान महोदय आप ठीक हो जाएंगे। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। आपके लिए प्यार और प्रार्थनाएं।

राहुल ढोलकिया : भाई जल्दी ठीक हो।

(इनपुट आईएएनएस)

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending