Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गिफ्ट में दी ऑडी और हेलीकॉप्टर से ले गए बारात, अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट वसूलेगा इस ‘शादी’ की कीमत

Published

on

Loading

लोग शौक के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। लेकिन कभी-कभी शौक पूरा करना खुद के लिए भारी पड़ जाता है। मोहर सिंह फागुना ने अपने शौक को पूरा करने के लिए अपनी बहू को हेलीकाप्टर से विदा कराया।

यही नहीं अपने बेटे को 50 लाख की ऑडी भी गिफ्ट की जिसके बाद उनकी गर्दन आयकर विभाग ने दबोच ली है। दरअसल मार्च में हुई इस शादी के खर्च का करीब 80 लाख रुपए का एस्टीमेट आयकर विभाग तैयार कर रहा है। इस साल जुलाई में फाइल होने वाले रिटर्न का असेसमेंट कर विभाग कार्रवाई करेगा।

सिरोल ग्राम निवासी फागुना ने बेटे विनोद सिंह की बारात लाने-ले जाने के लिए दो हेलिकॉप्टर का किराया 24 लाख रुपए चुकाया था। इसके बाद विभाग ने फागुना को नोटिस देकर लेन-देन का तरीका और आय का स्रोत पूछा था। वे एक-दो बार आयकर दफ्तर में हाजिर हुए, लेकिन उसके बाद चुप्पी साध गए।

आयकर विभाग ने इन बिंदुओं पर की जांच –

शादी में खर्च करने के लिए फागुना के पास रकम कहां से आई ? यदि जमीन बेचने से रकम आई है तो कैपिटल गेन को रिटर्न में दिखाया या नहीं। यदि रिटर्न में दिखाया है तो टैक्स दिया या नहीं।

यदि किसी वस्तु को किराए पर लिया जा रहा है तो उसका किराया यदि दो लाख रुपए से अधिक आता है तो उसका भुगतान चेक से किया गया या नहीं।

आईटी ने फागुना द्वारा पिछले तीन से चार साल में फाइल किए रिटर्न की पड़ताल की। इससे पता चला कि आयकर दाता विभाग को दो से आठ हजार रुपए सालाना टैक्स ही दे रहा था। इनके अकाउंट भी देखे गए।

चार पहिया वाहन खरीदने पर दो लाख रूपये से अधिक का भुगतान करने के लिए चेक का इस्तेमाल किया गया या नहीं।

सरकार द्वारा बनाए नियमों के अनुसार 20 हजार रुपए से अधिक नगद लेन-देन चेक के जरिए किए गए या नहीं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending