Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के पास है भारत से ज्यादा परमाणु हथियार, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Published

on

परमाणु हथियार

Loading

नई दिल्ली। अगर किसी भी देश की ताकत का अंदाजा लगाना हो तो सबसे पहले यह पता लगाना जरुरी होता है कि वह देश परमाणु संपन्न है या नहीं। आजकल किसी देश की ताकत को मापने का यही पैमाना है। अगर बात एशिया की करें तो कुछ सालों में तीन परमाणु शक्तियां उभर कर सामने आईं हैं। ये देश भारत, पाकिस्तान और चीन हैं। तीनो ने इस साल अपने परमाणु हथियार में इजाफा किया है। परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान भारत से आगे है वहीं चीन के पास भी इसकी दोगुनी संख्या मौजूद है।

परमाणु हथियार

प्रतीकात्मक

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं जबकि चीन के पास भारत की तुलना में दोगुने परमाणु हथियार हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा मुकम्मल है। इसके साथ ही निगरानी की क्षमता और पलटवार करने के मामले में भी अपने परमाणु हथियारों को भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने आगे बताया है। भारत इसमें और आधुनिकीकरण पर काम कर रहा है।

परमाणु हथियार

प्रतीकात्मक

पाकिस्तान के पास इस समय 140-150 परमाणु हथियार हैं जबकि भारत के पास 130-140 हथियार मौजूद हैं। वहीं चीन के पास लगभग 280 हथियार हैं। अमेरिका और रूस की बात करें तो उनके पास 6,450 से 6,850 परमाणु हथियार हैं। दोनों के पास दुनिया के 92 प्रतिशत हथियार हैं। भारत और पाकिस्तान ने एक साल के अंदर 10-10 नए परमाणु हथियार बनवाए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार भंडार का विस्तार कर रहे हैं और नए जमीन, समु्द्र और वायु में मार करने वाले मिसाइल डिलिवरी सिस्टम का विकास कर रहे हैं। चीन भी अपने परमाणु हथियार प्रणाली का विकास कर रहा है और धीरे-धीरे अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।

एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

Continue Reading

Trending