Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अब बकरी पालन से कमाएंगे हर महीने इतने रूपए कि, अपनी नौकरी आराम से छोड़ सकते हैं, जानिए कैसे?

Published

on

Loading

पटना। आज का किसान केवल खेतों तक सीमित नहीं है। ये किसान मौसम की मार को भी झेल कर फसल ऊगा सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर सियासतदायों के खिलाफ सैंकड़ों किलोमीटर तक पैदल मार्च भी कर सकते हैं। ये किसान आधुनिकता का मारा है। जैसा की कहा जाता है कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। आधुनिकता और रोजगार के लिए बढ़ते आभावों के चलते किसानों ने अपना एक नया व्यवसाय ढूंढ लिया है। इस धंधे का नाम है “बकरी पालन”।

बेगुसराय में हुए एक प्रशिक्षण शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बकरी में उत्पन्न होने वाली बीमारी व उसके इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बकरी पालन से प्रत्येक महीने किसान 20 से 25 हजार रुपए कमा सकते हैं। एक समय था जब पशु पालन कठिन दौर से गुज़र रहा था, लेकिन आज की तारीख में ये आसान हो गया है। बकरों की उत्तम नस्ल में आज ‘बरबरी बकरा’ का नाम सबसे ऊपर आता है। इस प्रजाति की बकरी जहां ज्यादा दूध तो देती ही हैं, वहीं इसका बकरा भी स्वस्थ और वजनी होता है।

इस प्रजाति की बकरी अच्छी पालन विधि से पोषण करने पर एक साल में ही दो बार बच्चा पैदा कर सकती है। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष अवंतिका देवी ने की। शैल देवी, बबीता देवी, शोभा देवी, अनमोल देवी समेत दर्जनों महिला प्रशिक्षु थे।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending