Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक मां ने बाथटब में प्रसव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कीं शेयर, मां बनने के ख़ास पल हैरान करने वाले

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक महिला तीन बार पैदा होती है। पहली बार जब वो सच्ची-मुच्ची में पैदा होती है, दूसरा जब उसकी शादी होती है और तीसरा जब वो मां बनती है। ये सभी एहसास हर लड़की के लिए बेहद खास होते हैं। लेकिन सबसे ख़ास होता है पहली बार मां बनने का एहसास। पहली बार मां बनने में एक लड़की को असहनीय दर्द होता है साथ ही साथ उसकी आँखें ख़ुशी के आंसुओं से चमक उठती हैं। ऐसी ही ख़ुशी मिली एक महिला को। इस महिला ने अपने प्रसव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

इस महिला ने अपने प्रसव के दौरान की तस्वीरें ली और सोशल मीडिया पे शेयर कर दीं। कैसे उन्होंने बच्चे को जन्म दिया और कैसे उन्हें डिलीवरी के दौरान दर्द सहना पड़ा। उन्होंने अपने इस खास पल को तस्वीरों में कैद कर लिया। आज-कल डिलीवरी के दौरान तस्वीरों को कैद करना एक ट्रेंड बन चुका है। कुछ ऐसी ही चाहत थी कैलिफ़ोर्निया की लिसा मरे की। लिसा ने अपनी डिलीवरी के अंतिम क्षणों को कैमरे में कैद कर लिया।

इस दौरान उनके पति भी उनके साथ थे। लिसा ने पानी से बाहर टब में बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ, लिसा उसे गले लगा कर रोने लगीं। इस दौरान उनके पति भी काफी भावुक हो गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending