Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

देखिये इंस्टाग्राम पर ‘अंगूरी भाभी’ का बोल्ड अंदाज, हॉट तस्वीरें मचा रही धमाल

Published

on

Loading

टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर है” की लीड एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे यानी अंगूरी भाभी अपने देसी अंदाज के लिए पूरी जगह फेमस है। सीरियल में साड़ी और घाघरा पहने अपने लड्डू के लिये हमेशा सादगी में रहने वाली अंगूरी भाभी आजकल सोशल मीडिया पर बिल्कुल नये अवतार में दिखाई दे रहीं हैं।

पहले जहां भाभीजी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे निभा रहीं थीं। वहीं निर्माता के साथ हुई खटपट के बाद अंगूरी भाभी के रोल के लिये शुभांगी अत्रे को चुन लिया गया। सीरियल में “सही पकड़े हैं” डायलॉग लोगों की जुबान पर कुछ ऐसा चढ़ा कि शुभांगी को कुछ दिनों में जबरदस्त पहचान मिल गई।

Making memories?

A post shared by Shubhangi R N Atre (@realshubhangiatre) on

बता दें, शुभांगी अत्रे के बारे में जो इन दिनों अपने शो से छुट्टिया लेकर थाईलैंड में घूम रही है। शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो डाली है जिसमें उन्होंने ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है।

शो में तिवारी जी की पत्नी का रोल निभाने वाली शुभांगी अत्रे आज कल बदली बदली नजर आ रही है जहां शो में अत्रे सादगी बरतने वाले कपड़ों में नजर आती है वहीं उनकी सोशल मीडिया पर आई फोटोज़ चौंकाने के लिए काफी है। इससे पहले शुभांगी अत्रे कई टीवी शो में अभिनय कर चुकी है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending