Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका बनने वाली हैं निक के बच्चे की मां, घरवालों ने लगा दिया शादी पर ठप्पा

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के रिलेशनशिप की ख़बरें पिछले कुछ समय से सुर्खियां बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं जिस वजह से दोनों के रिलेशनशिप की ख़बरों को तूल मिल रहा है।

हाल ही में प्रियंका निक की फैमिली वेडिंग में भी शामिल हुई हैं। अब प्रियंका निक जोनस के फैमिली मेंबर्स से भी मिल चुकी हैं। मीडिया ने हाल में निक के कजन केविन जोनस से बात की जो उसी शादी में पहुंचे थे जिसमें प्रियंका शामिल हुई थीं।

केविन ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से मुलाकात की है। इस दौरान केविन ने प्रियंका की जमकर तारीफ की। केविन ने कहा कि यह मामला उनका नहीं बल्कि निक का है और निक जो चाहे कर सकते हैं। निक ने प्रियंका को लेकर अब तक घर में कोई बात नहीं की हैं लेकिन अगर वह चाहेंगे तो उनकी और प्रियंका की शादी से किसी को कोई परेशानी नहीं है।

इस बात से साफ़ यह जाहिर होता है कि निक के घरवालों को प्रियंका को बहु बनाने में कोई परेशानी नहीं है। वहीँ, प्रियंका की मां की बात की जाए तो उन्होंने प्रियंका और निक के अफेयर की ख़बरों से इंकार किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending