Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आखिर क्यों गिड़गिड़ाना पड़ा दीपिका को उस ‘लड़के’ से, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। हाल में ही बॉलीवुड गलियारों से खबर आई थी कि वे रणवीर सिंह के साथ शादी बंधन में बंधने वाली हैं। अक्सर वे अपनी मां के साथ शॉपिंग करती नजर आती हैं। दीपिका ने फिल्मों से फिलहाल ब्रेक लिया है और पद्मावत के बाद उनकी अब तक कोई फिल्म आने के संकेत भी नहीं है।

आज हम आपको दीपिका के साथ हुए एक वाक्या के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाहर हुआ और वो कभी ना भूलने वाली घटना बन गई। उनके लिए एक लड़के ने मुसीबत खड़ी कर दी थी और लाख कोशिशों के बावजूद वो नहीं माना। इस लड़के के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही दीपिका पादुकोण।

एक बार दीपिका पादुकोण फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थी। उनके साथ रणवीर सिंह और करण जौहर भी थे लेकिन वे भी कुछ नहीं कर पाए। वहां फिल्म जगत की कई पॉपुलर स्टार्स ने शिरकत की थी, सबके लिए तो ये बाकी फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग थी। लेकिन ये घटना दीपिका के लिए कभी न भूलने वाला लम्हा बन गया था। जब वे स्क्रीनिंग से बाहर आ रही थीं तभी वहां एक अनजान लड़का अपनी मुराद पूरी करने के लिए सिक्योरिटी को पीछे छोड़ते हुए दीपिका के पास आ खड़ा हुआ।

सुरक्षा गार्डों ने फिर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने सबको इधर-उधर करके दीपिका से रिक्वेस्ट करने लगा। दीपिका उसकी वो ख्वाहिश पूरी करने के मूड में नहीं थीं और उसके सामने हाथ तक जोड़ लिये लेकिन वो लड़का नहीं माना। वो लड़का दीपिका के साथ एक क्लोज सेल्फी लेना चाहता था। बाद में दीपिका को उसके साथ सेल्फी लेनी पड़ी और फिर वो लड़का सॉरी और थैंक्यू बोलकर वापस चला गया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending