Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश दुबई में कर रहीं मौज-मस्ती, उनके ‘हीरो’ अब्दुल रहूफ के साथ तस्वीरें वायरल

Published

on

Loading

सोशल मीडिया पर अपने आंखों के इशारों से लोगों के दिलों को घायल करने वाली और हाथों से बंदूक चलाने वाली प्रिया प्रकाश वरियर तो आपको याद होगी। अपने आंखों के इशारे से पूरे देश में फेमस होने वाली प्रिया प्रकाश की तरह आँखों से इशारे काफी लोगों ने किये। न सिर्फ उनके फैंस नहीं, बल्कि बड़े बड़े सेलिब्रिटीज ने भी ऐसा किया है।

हाल में ही प्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने फिल्म ओरु अदार लव के हीरो रोशन अब्दुल रहूफ के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो में उनसे कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं उनके दुबई विज़िट को लेकर और प्रिया अपने एक्सपिरियन्स के बारे में बता रही हैं।

वीडियो में प्रिया यह भी कहती हुईं नज़र आ रही हैं कि यह एक्सपीरियंस उनके लिए नया है। सिर्फ प्रिया ही नहीं बल्कि उनके हीरो यानी अब्दुल भी कहते हैं कि उनके लिए भी ये नया एक्सपीरियंस है।

मशहूर होने के बाद प्रिया के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की बाढ़ सी आ गई थी। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 62 लाख से ज्यादा है। आपको बता दें कि प्रिया आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending