Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाए एक मैच में ढेर सारे रिकार्ड

Published

on

Loading

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का दीवाना बना लिया। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप बी में शुक्रवार रात स्पेन—पुर्तगाल के बीच हुए मैच में शानदार हैट्रिक ठोंकी। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इसीलिए फुटबाल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

फिश्ट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो कस किया गया गोल वर्ष् 1966 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट सबसे तेज गोल है। इंग्लैंड में हुए 1966 विश्व कप में जोसे अगुस्तो ने हंगरी के खिलाफ 1:35 सेकेंड में गोल किया था।

इस मैच में गोल करने के साथ ही पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार आठ प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इन प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व कप, यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका शामिल है। रोनाल्डो से पहले यूरोप एवं अमेरिका का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका।

इसके अलावा क्रिस्टियानो रोनाल्डो चार विश्व कप फाइनल्स (2006, 2010, 2014 और 2018) में गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले पेले, उवे सेलर और मिरोस्लाव क्लोज ही इस कीर्तिमान को स्थापित करने में कामयाब हो पाए हैं।

पुर्तगाल के कप्तान अपने करियर में कुल 51 बार हैट्रिक लगा चुके हैं। स्पेन के खिलाफ तीन गोल दागते ही वह विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे अधिक उम्र (33 वर्ष 130 दिन) के खिलाड़ी भी बन गए हैं।

विश्व कप के अपने अगले मुकाबले में पुर्तगाल बुधवार को मोरक्को से भिड़ेगी और टीम को अपने कप्तान से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। (इनपुट आईएएनएस)

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending