Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ऑलिव ऑयल में इसे मिलकर पिएं, कभी ठंडा नहीं होगा जवानी का जोश, 60 की उम्र में भी कर सकेंगे हर काम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शायद आप जानते होंगे की जैतून का तेल बहुत ही काम का होता हैं चाहें वजन घटाना हो या लम्‍बे बाल चाहिए या फिर ग्‍लोइंग स्किन। जैतून का तेल बहुत ही कमाल का है। यूनान और रोम में जैतून के तेल का तरल सोने के रुप में माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों, विटामिन, और खनिज शरीर को चुस्‍त और दुरुस्‍त रखता है। लेकिन आपको बता दे की बिल्कुल इसी तरह नींबू भी बहुत लाभदायक हैं उसमे कई पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन प्रदान करता है और हेल्‍थ के लिए ये काफी फायदेमंद भी होता है।

नींबू में विटामिन सी और बी, फास्फोरस, प्रोटीन, पोटेशियम, और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ फ्लैनोनोइड युक्त होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अगर आप रोजाना इन दोनों का मिश्रण बनाकर पीते है तो ये मिश्रण आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखेगा। जैतून के तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है और साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं। इसी तरह नींबू भी खाने में जायका बढ़ाने के साथ हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।

आपको बता दे की जैतून के तेल के सेवन से धमनियों में कोलेस्ट्रोल जमा होने से रोकता है। इससे आप अचानक हार्ट अटैक और खून जमने की समस्या से बचे रहते हैं लेकिन जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर पीने से आप कई समस्‍याओं से निजात पा सकते हैं।

 

आइए हम आपको बताते है इसके फायदें…।

जैतून के तेल और नींबू के रस का सेवन 8 ग्राम जैतून का तेल और 1/2 चम्मच ताजा नींबू का रस को मिक्स कर लें। इसके बाद नाश्ते से आधा घंटा पहले खाली पेट इसका सेवन करें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन आपको कब्ज से लेकर जोड़ों के दर्द तक की समस्या को दूर करता है। कब्ज से राहत गलत खान-पान के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात है। इन दोनों में मौजूद लैक्सटिव और इन्फ्लेमेटरी गुण आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करते हैं। इसका सेवन करने से गैस, पेट में कसाव और एसिड बनाना बंद हो जाता है।

इसका सेवन से शरीर में सभी विषैले पदार्थ निकालकर लिवर और पित्ताशय को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना जैतून के तेल में मौजूद वसा खून में लिपिड को बनाए रखता है। इसे रोज लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। इसके साथ ही यह ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण जोड़ों के दर्द को भी दूर करते हैं। इसके अलावा इसका सेवन कमर दर्द, सर्वाइकल का दर्द, गर्दन दर्द और सिरदर्द को भी दूर भगाता है। पेट की चर्बी कम करना नियमित रूप से इसका सेवन पेट की चर्बी कम करता है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आपको मोटापा कम करना है तो दिन में 2 बार इसका सेवन करें। ब्लड सर्कुलेशन इस मिश्रण का सेवन शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।

इसके अलावा इससे मालिश करके नसों में होने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है। उम्र की प्रॉब्लम रोज इसका 1 चम्मच लेने से शरीर की कोशिकाओं को एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और पोषक तत्व मिलते हैं। इससे बढ़ती उम्र की प्रॉब्लम जैसे- दिल की और गठिया जैसे रोगों से निजात मिलने के साथ ही इसका सेवन करने से त्‍वचा में चमक आती है और आंखों के डार्क सर्कल भी धीरे धीरे कम होने लगते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending