Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इन एक्टर्स के पास है बेशुमार दौलत, फिर भी यूज करते हैं सस्ती गाड़ियां

Published

on

Loading

आपने अपनी ज़िंदगी में कुछ ऐसे लोग को जरूर देखा होगा, जो अमीर तो बहुत होंगे लेकिन उनका रहन सहन बहुत सरल होगा। ऐसा नहीं है कि उनके पास रूपये की कमी है। दरअसल उनको दिखावे कि आदत नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे। जो बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में आते हैं, लेकिन फ़िर भी वो साधारण ज़िन्दगी जीने में विश्वास रखते हैं।

दरअसल, आप सब जानते हैं कि बॉलीवुड के स्टार्स अपनी आलीशान ज़िन्दगी जीने के लिए जाने जातें हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो फ़िल्मों की शूटिंग के लिए अपने प्राइवेट जेट से जाते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो सस्ती कार से ही चले जाते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन एक्टर हैं जो सस्ती कार यूज़ करते हैं।

जैकी श्रॉफ – जैकी श्रॉफ अपने ज़माने के सबसे पॉपुलर एक्टर रह चुकें हैं। इन्होंने अपने कैरियर में हर तरह की फ़िल्मों में काम किया है। जैकी श्रॉफ रियल ज़िन्दगी में एक साधारण ज़िन्दगी जीते हैं वो टोयोटा इनोवा की सवारी करना ज्यादा पसंद करते हैं।

नाना पाटेकर – नाना पाटेकर बॉलीवुड का वो नाम है जिसने अपनी एक्टिंग और आवाज़ से पूरे बॉलीवुड पर राज किया है। नाना पाटेकर महिंद्रा मेजर कार से चलना पसंद करते हैं ये कार इस ज़माने में कोई भी लेकर चलना पसन्द नही करता है।

जॉन अब्राहम – जॉन अब्राहम रियल में एक साधारण ज़िन्दगी जीतें हैं क्योंकि इनका मानना है कि ऐशो आराम ज़िन्दगी जीने में कोई मज़ा नही मज़ा तो एक साधारण ज़िन्दगी जीने में है। तभी तो जॉन अब्राहम मारुति की मॉडिफाइड जिप्सी में घूमना पसंद करते हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending