Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ईद से पहले शाहरुख-सलमान ने फैंस को दिया एक साथ तोहफा, आप भी देखकर हो जाएंगे खुश!

Published

on

शाहरुख-सलमान

Loading

मुंबई। ईद के मौके पर सलमान खान ईदी के तौर पर अपने फैंस के लिए ‘रेस 3’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच शाहरुख कहां चुप बैठने वाले थे। अब शाहरुख ने भी अपने फैंस को ईदी दे दी है।

शाहरुख-सलमान

शाहरुख खान ने इस ईद पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जीरो’ का टीजर रिलीज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीजर में शाहरुख सलमान के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख-सलमान

आपको बता दें कि कुछ सालों पहले सलमान खान और शाहरुख के बीच जबरदस्त दुश्मनी थी लेकिन आज दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है। 1 मिनट 21 सेकेंड के इस टीजर के अंत में शाहरुख को सलमान अपनी गोदी में उठा लेते हैं और शाहरुख सलमान के गाल को चूमते हैं।

इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। आनंद राय इससे पहले रांझना’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्स’ जैसी हिट फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ साल 2018 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending