Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी की इस राजकुमारी की खूबसूरती की कायल है पूरी दुनिया, सभी हैं हुस्न के दीवाने

Published

on

Loading

खूबसूरती का जिक्र आते है हम लोगों के ख्यालों में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का चेहरा आता है, उनकी खूबसूरती के आगे सब कुछ फीका लगता है। लेकिन आपको पता नहीं होगा कि सऊदी अरब में एक मुस्लिम राजकुमारी है। जिसकी खूबसूरती के आगे दुनिया की बड़ी-बड़ी हीरोइनें पानी भरती हैं। ये राजकुमारी इतनी मॉर्डर्न है कि पूरी दुनिया की औरतों के लिए मिसाल बन चुकी है। आइए हम बताते हैं आपको इस खूबसूरत राजकुमारी के बारे में…

इनका नाम अमीराह अल तवील है। 34 साल की ये राजकुमारी बहुत ओपन माइंडेड और आधुनिक ख्यालों वाली है। सऊदी अरब में इनके किस्सों की इतनी चर्चा होती है कि शायद और किसी की नहीं होती होगी। अमीरा की शादी सऊदी के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल से हुई थी। वह अमीरा से उम्र में 28 साल बड़े थे।

एक खबर के मुताबिक सऊदी की इस खूबसूरत राजकुमारी को 17 साल की उम्र में प्रिंस से प्यार हो गया था। वह एक परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान उनकी प्रिंस से मुलाकात हो गई थी। यह मुलाकात बस 10 मिनट ही चली थी। इसके बाद ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने नौ महीने बाद धूमधाम से निकाह कर लिया था।

अमीरा ने सऊदी अरब जैसे कट्टर मुस्लिम देश में हिजाब पहनने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि अमीरा ने शुरू में कुछ दिन हिजाब पहना लेकिन बाद में हिजाब की कैद से खुद को आजाद कर लिया।

अमीरा की लाइफ स्टाइल बड़ी आकर्षक है। उनको ड्राइविंग का बहुत शौक है। वो घुड़सवारी भी करती हैं। अमीरा बहुत दानवीर भी हैंं। उनका दिल बहुत ही बड़ा है। वो सिर्फ मानव कल्याण के काम में लगे रहती हैं। उन्होंने 70 देशों में जाकर समाजसेवा की है। कोई भी गरीब उनको मिलता है तो वो उसकी मदद करने से नहीं चूकती हैं। उन्होंने हजारों गरीबों के लिए आशियाने भी बनवाये हैं।

अमीरा जहां खुद लग्जरी लाइफ जीती हैं, वहीं दूसरों की मदद भी करती हैं। राजकुमारी अरबपति हैं। अमारी अल-वलीद-बिन तलाल फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ सिलाटेक ग्रुप की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी है। वह अपनी कार खुद चलाती हैं और एमबीए कर चुकी हैं। महंगी कारों और महंगे कपड़ों का उनको बहुत शौक है।

तलाक के बाद राजकुमारी अमीरा अपने पिता और दादा-दादी के साथ रियाद में रहती हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि जहां-जहां आपदा आती है, वो वहां पहुंचकर मदद करती हैं। पाकिस्तान की बाढ़ से लेकर सोमालिया में आये संकट में वह वहां मौजूद थीं।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending