Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये है वो बॉलीवुड कपल्स जो एक दूसरे के प्यार में थे पागल, लेकिन शादी से पहले हो गए जुदा

Published

on

Loading

प्यार एक ऐसा अहसास है, जो किसी एक के लिए ही आता है, जिसकी छोटी से छोटी बात भी हमें अच्छी लगती  है। जरुरी नहीं ये प्यार सिर्फ आम लोगों में हो ऐसा प्यार हमारे बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी हुआ है, ऐसे कई कपल्स हैं जिनका प्यार सालों बाद भी बरकरार है और वो आज भी साथ हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कपल्स है, जिन पर प्यार का खुमार तो बहुत चढ़ा लेकिन वो किसी न किसी वजह से अलग हो गए। और अब ये कपल्स ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे से मिलना तो दूर उनकी शक्ल भी नहीं देखते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे है, जिनमें प्यार तो बहुत था लेकिन वो अब वो साथ नहीं है। फैंस की जुबान पर इन कपल्स के नाम आते ही लोग इनकी लव स्टोरी और लव-एडिंग के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

सलमान खान- ऐश्वर्या राय – सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी में प्यार, रोमांस, झगड़ा, मारपीट और ब्रेकअप का खूब तड़का देखने को मिला। उस वक्त काफी खबरें सामने आई थी कि सलमान और ऐश्वर्या जल्द शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बताया जाता है कि इनके रिश्ते में तब दरार आई जब नशे की हालत में ऐश्वर्या के घर पहुंचकर जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। इस लव स्टोरी कुछ वक्त बाद ही खत्म हो गयी। 20 अप्रेल 2017 को ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली। अब उनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी हैं।

सनी देओल-डिंपल कपाड़िया – बॉलीवुड एक्टर सनी और डिंपल के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरा। बताया जाता है कि डिंपल शादीशुदा थीं। इसके बावजूद भी सनी डिंपल के प्यार में पागल थे। जिस समय दोनों एक दूसरें के साथ रिलेशन में थे वहीं उस वक्त दोनों का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था। सनी ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

जॉन अब्राहम-बिपाशा बासु – अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले जॉन अब्राहम और बिपाशा के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी। बिपाशा अब भले ही करण सिंह ग्रोवर की वाइफ बन गई हों, लेकिन इससे पहले वो पूरी तरह जॉन की होने को तैयार थीं। साल 2014 में जॉन के एक ट्वीट किया। जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा हक्का बक्का रह गईं और जो शख्स उनसे शादी की बातें कर रहा था, वो शादीशुदा है यह जानकर बिपाशा का दिल टूट गया। जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

मिथुन चक्रवर्ती- श्रीदेवी – बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में 54 साल की उम्र में बाथटब में गिरने से मौत हो गई थी। श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए थे। साल 1984 में बनी फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच प्यार की पहली शुरूआत हुई थी। मिथुन ने जब योगिता बाली पर तलाक का दबाव बढ़ाया तो योगिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इतना देखकर मिथुन का हौंसला नहीं बढ़ा। इस तरह इस लव स्टोरी का एंड हो गया।

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण – दीपिका और रणबीर भले की अलग हो गए हों लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी साथ में देखना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों अलग हुए और आज की तारीख में दोनों अच्छे दोस्त हैं। अब दीपिका की रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं रणबीर आलिया के साथ अपने अफेयर की खबरों के लेकर चर्चा मे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा-रीना रॉय –  बॉलीवुड में जिस समय रीना रॉय का करियर अपने चरम पर था, उस वक्त उनका अफेयर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ चल रहा था। किसी काम के सिलसिले में जब रीना लंदन गई हुई थीं, तो शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर सबको चौंका दिया था। जब रीना को शादी की खबर लगी तो वो भड़क गईं।

करीना कपूर-शाहिद कपूर – शाहिद और करीना कभी बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे, लेकिन कुछ इनके रिश्ते में ऐसी दरार आई और दोनों की राहें अलग हो गई। शाहिद की मीरा राजपूत से शादी हो चुकी है और उनकी बेटी का नाम मीशा है। जबकि करीना कपूर सैफ अली खान के साथ घर बसा चुकी हैं। उनके बेटे का नाम तैमूर है। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

रेखा-अमिताभ बच्चन – बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया। सुपरहिट फिल्म ‘सिलसिला’ में दोनों की राहें अलग हो गई लेकिन दर्शकों ने फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर – अभिषेक और करिश्मा का प्यार एक वक्त पूरे बॉलीवुड में चर्चा में था। इसी शादी के बाद करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे के करीब आए। दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था। हालांकि, करिश्मा की मां बबीता को ये रिश्ता कुछ खास पसंद नहीं था। वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम न करें। ये बात करिश्मा की मां और करिश्मा दोनों को ही नामंजूर थी। लिहाजा, दोनों की सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए।

संजय दत्त-माधुरी दीक्षित – 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। लेकिन माधुरी ने अमेरिका के डॉ श्री राम नेने से शादी करके अपना घर बसा लिया और अब इनके दो बेटे भी हैं। वहीं संजय ने भी काफी अफेयर्स के बाद मान्यता से शादी कर ली और इनके भी दो बच्चें हैं। दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

डिनो मोरिया-बिपाशा बासु – बिपाशा के साथ पहला नाम जुड़ा था डिनो मारिया का। दोनों ने साथ में ‘राज’, ‘गुनाह’, ‘रक्त’ और ‘इश्क है तुमसे’ जैसी फिल्में की। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी रही। लेकिन बाद में उनकी राहें जुदा हो गईं। हालांकि दोस्ती अब भी बरकरार है।

 

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending