मनोरंजन
इंटरव्यू के दौरान बाहुबली की जुबां से निकली हैरान कर देने वाली बात, सलमान खान बहुत बड़ा…
मुबंई। सुपरस्टार प्रभास अब केवल साउथ इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी चहेते बन गए हैं। फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 के हिट हो जाने के बाद प्रभास को बॉलीवुड का हर बड़ा डायरेक्टर अपने फिल्म में साइन करना चाहता है। खबर है कि मशहूर डायरेक्टर करण जौहर बाहुबली प्रभास को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन प्रभास ने उन्हें मना कर दिया।
आपको बता दे प्रभास मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में करते हैं, उन्होंने अपने करियर में साउथ को कई सफल फिल्में दी है। प्रभास फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान से तुलना करने पर प्रभास ने क्या कहा।
एक इंटरव्यू में जब प्रभास से पूछा गया कि सलमान खान के बाद आपको भारतीय सिनेमा के ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ का खिताब मिला है, तो उस पर प्रभास ने कहा कि “सच कहूं तो, मैं अपनी बेचलर लाइफ एंजॉय कर रहा हूं।
सलमान खान बहुत बड़ा नाम है और उनके साथ मेरी तुलना नहीं हो सकती है।” खैर इस बात से तो यही स्पष्ट होता है कि प्रभास सलमान खान की काफी इज्जत करते हैं। सलमान खान और प्रभास के बारे में क्या राय है, अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन