Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

यह बॉलीवुड स्टार्स हैं खतरों के खिलाड़ी, खुद करते हैं अपनी फिल्मों के एक्शन सीन्स

Published

on

Loading

बॉलीवुड की फिल्मों में प्यार और एक्शन दोनों ही होता है, इन दोनों के बिना बॉलीवुड की फिल्में पूरी नहीं मानी जाती। बॉलीवुड की ज्यादातर एक्शन फिल्मों में स्टंट करने के लिए अलग से स्टंटमैन रखा जाता है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भी एक्टर्स है,जो अपनी फिल्मों के ज्यादातर स्टंट्स सीन खुद ही करते हैं। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे है जो एक उम्दा कलाकार होने के साथ साथ बेहतर स्टंटमैन भी हैं –

ऋतिक रोशन – बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी हैंडसम लुक की वजह से पूरे भारत में मशहूर है। साथ ही साथ वह अपनी किसी भी फिल्म में किसी भी रोल को परफेक्‍ट तरीके से निभाते हैं। वह अपना स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं और इस कारण कई बार उन्हें चोट भी लग चुकी है।

अक्षय कुमार – एक्टर अक्षय कुमार भी एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है और वह अपनी फिल्मों के स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं। फिल्म ‘अशांत’ में उन्होंने हेलीकॉप्टर से लटकने का खतरनाक स्टंट खुद किया था। इसके अलावा भी कई सारे फिल्मों में ज्यादातर स्टंट्स उन्होंने खुद किए हैं।

टाइगर श्रॉफ – बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को तो इन दिनों हर कोई पहचानता है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी जबरदस्त एक्शन स्टंट किया था और यह फिल्म काफी सुपरहिट रही थी। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बागी 2’ में भी उन्होंने कई सारे खतरनाक स्टंट्स किए थे।

विद्युत जामवाल – एक्टर विद्युत जामवाल को बॉलीवुड के सबसे मशहूर मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माना जाता है। उन्होंने ‘फोर्स’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन किया था। फिल्म ‘कमांडो’ में वह एक कार की खिड़की से निकल गए थे, जो काफी खतरनाक स्टंट था। वह अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए किसी भी स्टंटमैन का सहारा नहीं लेते।

जॉन अब्राहम – जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर है, जो अपनी फिल्मों में एक्शन सींस करने के दौरान सबसे ज्यादा घायल हुए हैं। फिल्म ‘फोर्स’ में उन्होंने 150 किलो का बाइक खुद उठाकर फेंक दी थी। यहां तक कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने खुद अपने फैंस के सामने यह करके दिखाया था।इसके अलावा उन्होंने 150 फीट की ऊंचाई से बिना किसी केबल के एक एयर बैग पर जंप भी किया था।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending