Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG : शादी के महज़ 11 दिन बाद ही माँ बनने जा रही है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में इस साल काफी स्टार्स ने शादी कर ली है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली है। ये शादी बॉलीवुड की शानदार शादियों में से एक रही। सोनम अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। सोनम की शादी के जस्ट बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने बॉयफ्रेंड अंगद के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

शादी के बारे में पता चलते ही जहां सभी स्टार्स को शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। वहीं नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी को बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। नेहा और अंगद के रिश्ते पर तरह-तरह की बातें भी बोली गई।

यह बॉलीवुड में कोई पहली बार नहीं जब किसी एक्ट्रेस ने अपने से छोटे से लड़के से शादी की हो लेकिन परेशानी लोगों को नेहा धूपिया और अंगद बेदी से ही हो रही है। लोगों की परेशानी इस कदर हो रही है कि हाल ही में नेहा को ये सुझाव तक देने शुरू कर दिए हैं कि आपको अंगद बेदी को राखी बांध देनी चाहिए।

हालांकि इस बात का जवाब नेहा ने अपनी ही स्टाइल में देते हुए ये कह कर ट्रोल का मुंह बंद कर दिया कि, “आपके सुझाव के लिए शुक्रिया जनाब लेकिन आप अपना काम कीजिये।”

नेहा के करीबी ने इस बात का भी खुलासा किया की और हैरान कर दिया कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा के करीबी का ये कहना है कि हां नेहा प्रेग्नेंट है और वो इस बात को अपने फैंस से काफी जल्दी ही साझा करेंगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending