Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर घूमते दिखे जूनियर अक्षय, गर्लफ्रेंड देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को एक टाइम पर लवर बॉय के नाम से जाना जानता था, क्योंकि 90 के दशक में अक्षय का अफेयर काफी एक्ट्रेसेस के साथ रहा है। अब अक्षय का बेटा आरव कुमार उनकी राह पर चल रहा है। जी हां, आपने सही सुना है। दरअसल, अभी कुछ समय पहले आरव कुमार जुहू पीवीआर में एक लड़की के साथ घूमते हुए देखे गए थे।

बताया जा रहा है कि ये दोनों एक फिल्म देख कर बाहर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही इन्होंने मीडिया को देखा तो अपना चेहरा छुपाने लगे। वैसे अक्षय कुमार का लाडला आरव उनकी तरह ही हैंडसम और स्टाइलिश है। वैसे उनके साथ जो लड़की नजर आई थी वह भी बेहद खूबसूरत थी। लेकिन उसने पूरी तरह से अपना चेहरा मीडिया के सामने नहीं दिखाया।

अभी इस बात की कंफर्मेशन नहीं हुई है कि यह लड़की अक्षय कुमार के बेटे आरव की दोस्त है या गर्लफ्रेंड। लेकिन दोनों को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि शायद यह दोनों लवर बन चुके हैं। वैसे कुछ समय पहले आरव कुमार अपने मार्शल आर्ट्स की वजह से खूब सुर्खियों में बने रहते थे।

इस समय अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्मों में काफी ज्यादा व्यस्त हैं क्योंकि वह आने वाले समय में केसरी, गोल्ड, रोबोट 2.0, हाउसफुल 4, हेरा फेरी 3 जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending