Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आलीशान बंगले को बनाया खण्डहर, तस्वीरों में देखिए अखिलेश की असलियत

Published

on

Loading

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बंगला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद अखिलेश यादव ने भी बंगला खाली कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जब राज्य संपत्ति विभाग को बंगले की चाभी मिली तो वहां पर सभी लोग उस आलीशान बंगले की हालत देखकर दंग रह गए।

बंगले को भव्य स्वरूप देने में सरकार का करोड़ों रुपया खर्च हो गया था। इसकी सजावट में करोड़ों रुपया खर्च किया गया था। इसमें सुख सुविधाओं का हर इंतजाम किया गया था, लेकिन इसे खाली करते वक्त बुरी तरह से उजाड़ दिया गया है।

बंगले में तोडफ़ोड़ की खबरें मीडिया में आने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने सवाल किया कि सिर्फ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ही बंगला मीडिया के लिए क्यों खोला गया?

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बंगले मीडिया को क्यों नहीं दिखाए गए? उन्होंने आरोप लगाया कि यह सपा अध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश है। राज्य संपत्ति विभाग बताए कि उन्हें सरकारी बंगले में कितना सामान आवंटित किया गया था।

बंगला छोडऩे से पहले एसी भी निकाला गया। इसके साथ ही स्वीमिंग पूल के हिस्सा भी पाटा हुआ मिला। इस पूल में विदेशी टाइल्स लगी थी। जिनको उखाडऩे के बाद पूल में मिट्टी भर दी गई है। इस बंगला में बाहर गेट से लेकर अंदर तक पूरा टूटा-फूटा था।

इसके जिम एरिया में सबसे ज्यादा टूटफूट हुई है। इसके साथ ही इनडोर गेम्स के एरिया में भी तोडफ़ोड़ देख गई। कहीं लोहे के एंगल निकले हुए थे, तो कहीं दीवार टूटी हुई थी। बंगले में जो सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान बचा है वो है मंदिर। संगमरमर के इस मंदिर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending