Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की साजिश रच रहा था ये गैंगस्टर, इस तरह हुआ पर्दाफाश

Published

on

सलमान

Loading

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की साजिश का खुलासा हुआ है। यह खुलासा गुरुग्राम के एसटीएफ ने किया है। दरअसल, गुरुग्राम की एसटीएफ की टीम ने हैदराबाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुर्ग संपत नेहरा को गिरफ्तार किया। शार्प शूटर संपत नेहरा ने पुलिस पूछताछ में इस बात को कबूला है। सम्पत नेहरा एक्टर सलमान खान को जान से मारने की प्लानिंग कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, नेहरा ने मुंबई जानकर सलमान खान के आने-जाने का समय और उनके सुरक्षाकर्मियों के बारे में जानकारी ली थी। बता दें, नेहरा के खिलाफ हत्या, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने के दो दर्जन से अधिक मामले हैं।

बता दें कि 6 जनवरी को राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। सलमान को बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी 1998 में काले हिरण शिकार मामले के कारण दी थी। एसटीएफ ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर केस दर्ज कराया। वहीं से 7 जून को अदालत ने आरोपी संपत नेहरा को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। नेहार पर एक लाख का इनाम घोषित है।

संपत ने एसटीएफ को बताया कि उसने सलमान के घर की दो दिन तक रेकी की थी। संपत ने बताया कि सलमान अधिकतर दिन में बिना सुरक्षा के अपने प्रशंसकों से मिलने बालकनी में आते थे। वहीं सलमान को मारने का प्लॉन बनाया गया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending