Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेले अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रहे पेले को पेट में दर्द की शिकायत के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उन्हें सांतोस शहर में पेले संग्राहलय में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन इसे रद्द कर उन्हें साओ पाउलो के अलबर्ट आइंस्टाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

माना जा रहा है कि पेले को कोई गंभीर बीमारी नहीं है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने हालांकि बताया कि अभी कई जांच चल रहे हैं। इसके बाद ही रोग का पता चल पाएगा।
यह पहली बार नहीं है जब पेले स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। तीन बार के विश्व चैम्पियन रहे पेले की आंख का ऑपरेशन 2004 में हुआ था। साथ ही 2012 में उनके कूल्हे को भी बदला गया था।

However, the phrase to tell the truth is merely augmenting the main clause, it’s not a real pleasant experience, and so should be set off from that clause it’s not a real pleasant experience, hire essay writer at https://pro-essay-writer.com to tell you the truth

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending