अन्तर्राष्ट्रीय
इस होटल में न है छत न है दीवार, फिर भी किराया इतना मंहगा, सुनकर उड़ जाएंगे होश!
आप लोगों ने होटल तो बहुत देखे होंगे और होटल में रोके भी होंगे। होटल की सुविधा जैसी होती है, हमें होटल वैसे ही याद रहते है। लेकिन हम आज आपको ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे है, ये होटल ना तो पहाड़ों पर बना है और ना ही पेड़ों पर। लेकिन फिर भी लोग मजे से इन होटल में रुकने आते हैं।
ये होटल स्विट्जरलैंड में है, जिसमें ना छत है, ना दीवारें हैं, न ही रिसेप्शन है और ना ही बाथरूम है। यह होटल एकदम खुले आसमान के नीचे है। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे होटल की जिसमें सिर्फ बिस्तर है और कुछ टेबल हैं और आपकी सेवा के लिए होटल के कर्मचारी।
इस होटल का नाम Null Stern होटल है, जो स्विस आल्प्स पर्वत पर स्थित है। इस होटल की खास बात यह है की यहां शानदार बिस्तर खेत और पहाड़ों के बीचो-बीच लगा हुआ है। छत के रूप में आसमान है और दीवारों के रूप में हरियाली। यहां पर रुकने वाले लोगों को खुले में ही सोना पड़ता है।
दरअसल, ये एक ओपन एयर होटल है, जिसमें सिर्फ एक कमरा ही उपलब्ध है। सी लेवल से 6,463 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस होटल में एक रात का किराया 14 हजार रुपए है। हालांकि, यहां रुकने के लिए मौसम का बेहतर होना भी जरूरी है। अगर मौसम सही नहीं रहता तो होटल बुकिंग कैंसिल कर देता है।
जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड के 2 आर्टिस्ट फ्रैंक और रिकलिन ने इस होटल को बनाया है। धीरे-धीरे यह होटल प्रसिद्ध हो गया और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि इस होटल में लाइट और बेड के अलावा कुछ भी नहीं है। यहां तक कि इसमें वॉशरूम भी नहीं है। यहां रुकने वाले लोगों को 10 मिनट की दूरी पर स्थित पब्लिक टॉयलेट को यूज करना पड़ता है।
अन्तर्राष्ट्रीय
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’
रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’
राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन