Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ध्यान दें! तीन युवतियों ने किया एक ‘युवक’ का बलात्कार, मन भर गया तो बिना कपड़ों के फेंक दिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चाहे वो अखबार हो, टीवी न्यूज़ चैनल हो या न्यूज़ पोर्टल, ख़बरों के सारे प्लेटफॉर्म्स सिर्फ एक प्रकार की खबर से भरे रहते हैं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म या महिलाओं का शोषण। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया का हर समाज पुरुष प्रधान है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पुरुष पूरी तरह से सुरक्षित है या महिलाएं किसी अपराध में लिप्त नहीं हो सकती। हालिया मामला 3 युवतियों द्वारा एक युवक के बलात्कार का सामने आया है।

दक्षिण अफ्रीका में एक युवक ने कही जाने के लिए एक टैक्सी पकड़ी। इस टैक्सी में पहले से ही 3 युवतियां सवार थी। टैक्सी से कुछ समय तक चलने के बाद इन युवतियों ने इस युवक से कहा कि वह आगे जाकर बैठै। इस पर युवक टैक्सी में आगे की सीट पर बैठ गया। इसके कुछ देर बाद इन युवतियों ने युवक को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद ये युवतियां युवक को एक सुनसान जगह पर ले गईं। युवक के अनुसार उसे तीन दिन तक एनर्जी ड्रिंक पिलाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। जब युवतियों का दिल भर गया तो वह युवक को अधनंगी हालत में एक मैदान में फेंक कर भाग गईं। युवक की हालत बेहद खराब थी। किसी तरह वह मदद मांगकर पुलिस के पास पहुंचा।

दक्षिण अफ्रीका में पुरुष के साथ बालात्कार का यह पहला मामला नहीं है। यहां पुरुषों के साथ बलात्कार के मामले आए दिन सामने आते रहतें हैं। दक्षिण अफ्रीका ही एक ऐसा देश है जहां बलात्कार के मामलों में पुरुष भी बड़ी संख्या में शिकार बनते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending