Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हनीमून मनाने आए पति-पत्नी तब ही ख़त्म हो गए थे, 89 साल बाद भी सुनाई देती हैं चीखें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जब-जब हम अपने दोस्तों के ग्रुप में बैठते हैं तो कई बार भूत-प्रेतों की बातें करते हैं। अन्दर ही अन्दर से हम जानते भी होते हैं कि ये किस्से सच नहीं भी हो सकते हैं। लेकिन हर बार ये किस्से झूठे भी नहीं होते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है एरिजोना में प्रेसकॉट के एक होटल से। यहाँ पर एक शादीशुदा जोड़ा हनीमून मनाने आया था। दोनों की जिंदगी का सफ़र यहीं ख़त्म हो गया लेकिन दुल्हन की मौजूदगी के सबूत आज 89 साल बाद भी यहां मिलते हैं।

बात साल 1927 की है। यहां एक कपल हनीमून मनाने आया था। दोनों होटल के कमरा नंबर 426 में रुके थे। अगले दिन लड़का होटल से बाहर कुछ सामान लेने गया, लेकिन कभी वापस लौटकर नहीं आया। लड़की अपने पति के इंतजार में 3 दिन तक उसी होटल में रुकी रही। इसके बाद उसने अपने पति को काफी ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद भी वह उसी होटल के कमरे में रुककर इंतजार करती रही। कई दिनों के इंतज़ार के बाद लड़की ने कमरे में ही पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

उस दिन के बाद से ही होटल में अजीबो-गरीब हरकतें होने लगी। होटल में आने वाले लोगों और होटल के कर्मचारियों ने कई बार लड़की की आत्मा को होटल में भटकते हुए देखने का दावा किया। बताया जाता है कि आज भी लोगों को रूम नंबर 426 में लड़की के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending