Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान गरीबों के लिए करने जा रहे हैं ऐसा काम, सुनकर आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान!

Published

on

सलमान

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चुलबुल पांडे उर्फ सलमान को अक्सर उनकी दरियादिली की वजह से जाना जाता है। सलमान गरीबों की मदद के लिए हमेंशा मसीहा बनकर सामने आते हैं। सलमान एक बार फिर गरीब लोगों के लिए कुछ ऐसे करने जा रहे हैं जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आने वाली है।

सलमान

हाल में सलमान ने एक और नए काम की घोषणा कर दी है। सुपरस्टार सलमान खान अब थिएटर्स खोलने जा रहे है। इन थिएटर्स का नाम सलमान टॉकीज होगा। इनमें आपको टिकट के लिए टैक्स नहीं देना होगा।

सलमान

अगर आप पूरे पैसे देने में सक्षम नहीं है तो आपको इसमें सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके अलावा जो बेहद गरीब लोग है उनको फ्री में फिल्म देखने की सुविधा होगी। खबर है कि सलमान है के ये थिएटर्स जल्द ही शुरु होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने इसके लिए 2 साल पहले ही काम शुरु कर दिया था।

आपको बता दें कि सलमान ये थिएटर इस लिए शुरु करने जा रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि कोई भी पैसे की तंगी की वजह से एंटरटेनमेंट से दूर न रहे। गौरतलब है कि सलमान इन दिनों रेस 3 के प्रोमोशन में काफी बिजी हैं। सलमान की यह फिल्म ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending