Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनिल कपूर ने सलमान के शो में कर दी दो बड़ी चूक, माफ़ी मांगते समय हो गए भावुक

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा एक और वजह से सलमान सुखियों में है, वो वजह दस का दम टीवी सीरियल है। इस शो के पहले गेस्ट रेस 3 की स्‍टारकास्‍ट रही। सलमान अपने कोस्‍टार्स के साथ अच्‍छा संबंध रखते हैं। उन्‍होंने अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, डेजी शाह और सकीब सलीम के साथ अच्‍छा समय बिताया। गेम के दौरान सलमान के सवाल पर अनिल कपूर ने बड़ा दिलचस्‍प जवाब दिया।

सलमान के इस शो में वह यहां आए गेस्ट से सवाल पूछते हैं। इस दौरान सलमान ने एक सवाल पूछा कि ‘कितने प्रतिशत भारतीय अपने जीवनसाथी को किसी और नाम से बुलाते हैं?’ इस पर जवाब देकर अनिल कपूर फंस गए।

अनिल कपूर ने एक मजेदार जवाब देते हुए बताया कि वह कभी-कभी अपनी पत्नी सुनीता को माधुरी कहकर पुकारा करते थे। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।

इसके बाद अनिल कपूर ने अपनी सफाई में कहा कि वह माधुरी के साथ इतना ज्यादा काम किया है कि वह गलती से ऐसा कर बैठते थे। उन्होंने अपनी पत्नी के पेशेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे नाराज नहीं हुई क्योंकि वह उनकी वर्कलाइफ को समझती थीं और वह हमेशा उन्हें सपोर्ट करती आई हैं।

सूत्र ने बताया, सेट पर एक बार अनिल कपूर भावुक भी हो गए। दरअसल सलमान ने सवाल पूछा था कि कितने प्रतिशत भारतीय दिन भर में एक बार अपनी मां को फोन करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अनिल भावुक हो गए और अपनी मां से माफी भी मांगी।

बता दें कि 90 के दशक में अनिल कपूर और माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्‍में दी है। दोनों पर्दे पर हिट जोड़ी के तौर पर शुमार थे। इस जोड़ी ने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘पुकार’, ‘परिंदा’ और ‘किशन कन्‍हैया’ जैसी हिट फिल्‍में दी है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending