Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकार्ड इस टीम के नाम बना… सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Published

on

Loading

दुनिया की किसी भी क्रिकेट टीम का एक पारी में सबसे अधिक स्कोर क्या है? आप जानते हैं क्या। चाहे वो महिला क्रिकेट टीम ने बनाया हो या चाहे पुरुष क्रिकेट टीम ने। सोच में पड़ गए होंगे आप। और आपके लिए यह बताना भी जरा मुश्किल ही होगा।

क्रिकेट की दुनिया में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर पुरुष क्रिकेट टीम ने नहीं महिला क्रिकेट टीम ने बनाया है। आपके लिए यह चौंकने का वक्त है। उस ठीम का नाम है। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम।

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 490 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिला क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है। सिर्फ 10 रन और बना लेते तो एक पारी में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का स्कोर 500 रन होता।

किवी टीम के लिए कप्तान सुजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 94 गेंदों का सामना किया और 24 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। उनके अलावा मैडी ग्रीन ने 121 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 77 गेंदें खेलीं। इन दोनों के अलावा जदेस वाकिसन ने 62 और अमेलिया केर ने 81 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों नाबाद पवेलियन लौटीं।

आयरलैंड की कारा मरे ने 10 ओवरों में 121 रन दिए और दो विकेट हासिल किए। लोउसी लिटल और लारा मारिट्ज ने 92-92 रन दिए। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड न्यूजीलैंड के ही नाम था। किवी महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 जनवरी 1997 को क्राइस्टचर्च में पांच विकेट के नुकसान पर 455 रन बनाए थे।

पुरुष क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम है जिसने 30 अगस्त 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में तीन विकेट के नुकसान पर 443 रनों का स्कोर बनाया था। (इनपुट आईएएनएस)

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending