Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रवीना ने जिस छोटे बच्चे को निकल दिया था शूटिंग से बाहर, वो आज बन गया है बॉलीवुड का सुपरस्टार!

Published

on

Loading

बॉलीवुड में 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में शुमार रवीना टंडन की खूबसूरती के चर्चा तो बहुत हुआ करते थे। रवीना ने बॉलीवुड में काफी हिट फ़िल्में दी है। लेकिन रवीना के बारे में ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे। दरअसल, एक फिल्म की शूटिंग के बीच में रवीना ने ऐसा काम किया कि सब हैरान रह गए…तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या किया था रवीना ने शूटिंग के बीच में।

बता दें कि रवीना अपनी किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी थी। वहीं पास में खड़ा एक 12 साल का बच्चा रवीना को देखकर अजीब-अजीब मुंह बना रहा था। यह बच्चा शूटिंग देखने गया था।

रवीना से उस बच्चे की हरकत बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने उसकी हरकतों से तंग आकर उसे सेट से बाहर करवा दिया। बता दें कि आज वो बच्चा बॉलीवुड का सुपरस्टार बन चुका है।

वो बच्चा कोई और नहीं बल्कि एक्टर रणवीर सिंह थे। जो आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें बचपन से ही फिल्मों का बहुत शौक है।

रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर हैं। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। इन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि वह आज के दौर के सबसे सफल एक्टर में से एक है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending