Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस के कद्दावर नेता एलपी शाही नहीं रहे, सभी बड़े नेता दुखी

Published

on

Loading

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही (98 साल) का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। शाही की बहू वीना शाही ने पटना से बताया, “उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।”

उन्होंने कहा, “उनका तड़के करीब तीन बजे निधन हो गया।” उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम को पटना लाया जाएगा। अंतिम संस्कार रविवार को पटना में होगा।

दिग्गज कांग्रेस नेता 1980 में जनता पार्टी के जय नारायण प्रसाद को हराकर बिहार से विधायक बने थे। वह 1984 में मुजफ्फरपुर से सांसद बने और बाद में उन्होंने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री के रूप में काम किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ललितेश्वर प्रसाद शाही के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी पार्टी के सभी नेताओं को खलेगी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “एल.पी. शाही..स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यकारिणी समिति) के सदस्य की कमी हम सबको खलेगी।” उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शाही के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, “शाही के निधन के साथ समाज ने एक महान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है। यह राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शोक संदेश में कहा, “बिहार ने एक महान नेता और एक साहित्यकार को खो दिया है और व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है।” (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending