Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विराट ने अनुष्का के लिए कही ऐसी बात, अनुष्का बोली- क्या बकवास है!

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे हॉट और पसंदीदा कपल हैं। दोनों अपने बिजी शेड्यूल में भी साथ वक्त बिता लेते हैं। यह तो हम सभी जानते है कि विराट रोजाना जिम में घंटों समय बिताते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसे हर कोई देखना चाहेगा।

जी हां, विराट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी वाइफ व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो पोस्ट किया है। वह भी कोई नॉर्मल वीडियो नहीं बल्कि जिम में वर्कआउट करते हुए। विराट कोहली ने शादी के बाद पहली बार दोनों एक साथ आकर सोशल अकाउंट वीडियो पोस्ट किया है।

Training together makes it even better! ♥️♥️♥️ @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट इस वीडियो में कह रहे हैं कि अनुष्का उनसे बेहतर कार्डियो करती हैं। इसके जवाब में अनुष्का इसे बकवास बताती हैं। विराट ने वीडियो के साथ लिखा है कि साथ-साथ ट्रेनिंग बेहतर है।

इस वीडियो में विराट यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे स्ट्रेंथ एंड मोबेलिटी का दूसरा सेशन शुरू करने जा रहे हैं और देखिए मेरे साथ कौन हैं? वह बॉस की तरह वर्कआउट कर रही हैं।

बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली द्वारा दिया फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया था। इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अनुष्का ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया था। वीडियो में अनुष्का कहती हैं- हे बेब्स। मैं तुम्हारा फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करती हूं और अब मैं आप लोगों को दिखाने जा रही हूं अपना पसंदीदा वर्कआउट। उम्मीद है आप इसे ट्राय करेंगे।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending