Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डांसिंग अंकल की खुल गयी किस्मत, इस बड़ी कंपनी के ऐड में आएंगे नजर!

Published

on

Loading

सोशल मीडिया पर आजकल “डांसिंग अंकल” का डांस वीडियो वायरल है। उन्होंने फिल्म खुदगर्ज के गाने ‘आप के आ जाने से’ पर डांस कर तहलका मचा दिया। इस वीडियो को लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ। बॉलीवुड ने भी इस डांस को बेहद पसंद किया।

डांसिंग अंकल नाम से मशहूर संजीव श्रीवास्तव को मुंबई से सुनील शेट्टी का कॉल आया और उन्होंने मिलने के संजीव को मुंबई बुलाया। 3 जून रविवार को दोपहर 3 बजे संजीव श्रीवास्तव ने सुनील शेट्टी से मुलाकात की। इसके बाद उनसे कहा- वो उनको फिल्मों में लाने के लिए प्लान कर रहे हैं।

आपको बता दें, गाना ‘आप के आ जाने से’ पर डांस के बाद डब्बू अंकल का अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शानदार डांस करते दिख रहे हैं। शादी के वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अब Bajaj Allianz के साथ करार किया है। इस वीडियो में डब्बू अंकल Bajaj Allianz के जिंगल ‘समझो हो गया’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को संजीव श्रीवास्तव ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है।

संजीव भोपाल के पास विदिशा के रहने वाले हैं। वे भोपाल की भाभा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उनका कहना है कि उन्हें डांस करने का शौक बचपन से है और वे कई डांस प्रतियोगिता में भाग लेते रहते हैं। उन्हें डांस करने की प्रेरणा मिथुन चक्रवर्ती से मिली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending