Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया भट्ट का करण जौहर के संबंध में एक खुलासा

Published

on

Loading

राजी फेम आलिया भट्ट की रणबीर कपूर से बढ़ती नजदीकियां आजकल चर्चा में हैं। पर आज करण जौहर के संबंध में एक खुलासा किया। जो उन्होंने कहा उस सुन आप सिरह जाएंगे।

अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह निर्माता करण जौहर से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनसे बात करके वे तरोताजा महसूस करती हैं।

अभिनेत्री टीवी चैनल स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं। इसके तहत चैनल के लिए बने एक वीडियो में उन्होंने अभिनय किया है। चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में अलग-अलग अभिनेताओं से मिलने के दौरान उनके अंदर अलग-अलग भावनाओं का संचार होता है।

उन्होंने कहा, मैं जिस व्यक्ति से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकती हूं, चाहे वह निजी हो, व्यावसायिक हो, दार्शनिक हो, वह करण जौहर हैं।

आलिया भट्ट ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। (इनपुट आईएएनएस)|

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending