Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिर्फ भारत ही नहीं इस मुस्लिम देश में भी है अयोध्या, घर में कुरान-रामायण एकसाथ रखी जाती है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। “जय श्री राम”, भारत की हर गलियां, हर चौराहे इस उद्घोष से गूंजते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि राम की सबसे ज्यादा भक्ति, सबसे ज्यादा पूजा भारत में ही होती है। लेकिन राम तो पूरी दुनिया के भगवान हैं। इसलिए राम की पूजा कई देशों में होती है। इतना ही नहीं दुनिया में एक मुस्लिम देश है जहां का हर मुस्लमान अपने घर में कुरान के साथ रामायण भी रखता है और राम की भव्य पूजा करता है।

यह देश विश्व के मानचित्र पर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 23 करोड़ है। इस देश का नाम इंडोनेशिया है और यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां की अधिकतर जनसंख्या मुस्लिमों की हैं। 1973 में इस देश की सरकार ने एक अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव सम्मेलन का आयोजन करवाया था और काफी देशों से रामलीला के कलाकार यहां आए थे । यह अपने आप में दुनिया का सबसे अनूठा आयोजन था क्योंकि पहली बार किसी मुस्लिम देश ने हिंदुओं के सबसे पवित्र महाग्रंथ रामायण पर इस तरह का आयोजन करवाया था।

इस देश में एक स्थान है जिसको अयोध्या कहा जाता है। रामायण का यहां पर इतना अधिक प्रभाव है कि आज भी इस देश के कई इलाकों में रामायण के अवशेष और पत्थरों पर की जाने वाली नक्काशी पर रामकथा के चित्र यहां मिलते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अपने चार नागरिकों की हत्या के बाद चीन भड़का हुआ है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी हमले के तुरंत बाद चीन के दूतावास पहुंचे और राजदूत जियांग जैदोंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की कड़ी निंदा की, उन्होंने हमले को पाक चीन की दोस्ती को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया।

चीनी नागरिकों पर हुए हमले पर सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान के अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग ने कहा है कि यह हमला पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी की तरह है। ये बताता है कि पाकिस्तान को अभी सुरक्षा क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है। ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित लेख में उन्होंने इस हमले को उस हमले की कॉपी बताया जो 2021 में किया गया था, जिसमें 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इस लेख में ये भी कहा गया है कि इस तरह के हमले बताते हैं कि आतंकी ताकतें चीन और पाकिस्तन के आर्थिक गलियारे की सफलता नहीं देखना चाहती हैं और लगातार इसे विफल करने की साजिश रच रही हैं।

उधर अपने नागरिकों की मौत के बाद चीन ने घटना की गहन जांच की मांग भी कर डाली है। पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने आपात कार्य शुरू कर दिया है और पाकिस्तानी पक्ष से हमले की गहन जांच करने, दोषियों को कठोर सजा देने तथा चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपाय करने की मांग की है।”

Continue Reading

Trending