Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब स्कूल में पढ़ती थीं प्रियंका चोपड़ा, उस समय पैदा भी नहीं हुए थे उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं। प्रियंका बॉलीवुड में झंडे गाड़ने के बाद अब हॉलीवुड में भी अपने अदाकारी का जौहर दिखा रही हैं। क्वांटिको से हॉलीवुड की शुरुआत करने वाली प्रियंका हाल ही में ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका जल्द ही अपने एक नई हॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाली हैं। लेकिन इन सब बातों से इतर एक और वजह है जिसकी वजह से प्रियंका इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में प्रियंका को कई दफा अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ देखा गया। जिसके बाद से फिल्मी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया कि क्या प्रियंका और निक के बीच कुछ चल रहा है?

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका और निक की बढ़ती नजदीकियों से चर्चा करना लाजमी है। आज हम आपको प्रियंका के कथित ब्वॉयफ्रेंड की बारे में एसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि जब प्रियंका स्कूल में पढ़ा करती थी उस समय निक पैदा भी नहीं हुए थे। दोनों की उम्र में काफी अंतर है।

निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। एक सूत्र ने वेबसाइट ईटीऑनलाइन को बताया कि दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया। दोनों यहां गुरुवार को रात लगभग आठ बजे पहुंचे थे। दोनों को गुआकामोल, केविचे वर्डे, चिकन टैकोज और जापनी वाग्यू बीफ का लुत्फ उठाते देखा गया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending