Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 का भारत ने किया सफल परीक्षण

Published

on

Loading

भारत ने ओडिशा तट से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का रविवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सतह से सतह पर 5,000 किलोमीटर तक की रेंज वाली मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर की मदद से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड-4 से सुबह 9.48 बजे प्रक्षेपित किया गया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित मिसाइल सभी मिशन मानकों पर खरी उतरती है।

यह अत्याधुनिक अग्नि-5 का छठा परीक्षण था। इसका आखिरी परीक्षण 18 जनवरी को हुआ था।

17 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी मिसाइल का वजन लगभग 50 टन है। यह एक टन से अधिक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending