Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

विश्व साइकिल दिवस पर 2 रुपए में साइकिल लीजिए और फुर्र से उड़ जाइए

Published

on

Loading

आज विश्व साइकिल दिवस #WorldBicycleDay (3 जून 2018) है। भारत सहित पूरे विश्व में बड़े जोशखरोश के साथ विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन लखनऊ नगर निगम के केंद्रों पर जाइए, एक ऐप डाडनलोड कीजीए, और दो रुपए पेटीएम जमा कराइए और फुर्र से उड़ जाइए और विश्व साइकिल दिवस का आनन्द लीजिए।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ नगर निगम ने लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक नई पहल 20 अप्रैल को शुरू की थी। इसमें लखनऊ नगर निगम जनता को महज दो रुपए के किराए पर साइकिल उपलब्ध करती है। साइकिलप्रेमियों या जरूरतमंदों को इसके लिए लखनऊ नगर निगम का एक ऐप ‘जूमकार ऐप’ https://pedl.zoomcar.com/ डाउनलोड करना होगा। फिर साइकिल आपके हाथों में आ जाएगी। पर ध्यान रखें इसका किराया है एक घंटे के लिए महज दो रुपए।

लखनऊ नगर निगम के एक बड़े अफसर ने बताया कि निगम से उपलब्ध साइकिल जीपीएस तकनीक से लैस होगी। इसका भुगतान पेटीएम से किया जा सकेगा।

लखनऊ नगर निगम से जुड़े पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि, पहले चरण में 12 स्थानों पर यह सेवा उपलब्ध होगी। चयनित स्थानों में मुख्यतौर पर जनेश्वर मिश्र पार्क, ग्वारी चौराहा, पत्रकारपुरम, हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा, सिंगापुर मॉल शामिल हैं। साइकिल का लॉक भी कोड से संचालित होगा। लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए किराया महज दो रूपया रखा गया है लेकिन बाद में इसे 20 रुपए तक बढ़ाया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त पी.के. श्रीवास्तव ने (20 अप्रैल 2018) बताया कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जीपीएस से लैस होने और कोड की व्यवस्था होने की वजह से इसमें मैनपॉवर की भी जरूरत नही होगी। साइकिल को शहर में कहीं भी ले जाने की अनुमति होगी हालांकि इसे वापस इसे तय स्थान पर ही खड़ा करना होगा।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में कुछ जगहों पर ही इसकी पार्किंग की व्यवस्था की गई है बाद में इसे और बढ़ाया जाएगा। (इनपुट आईएएनएस)

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending