Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

स्पा सेंटर के नाम पर बंद कमरे में चल रहा था कुछ और, पुलिस अंदर घुसी तो फटी रह गई आंखें

Published

on

स्पा सेंटर

Loading

भारत में देह व्यापार के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। देह व्यापार का ऐसा ही एक मामला ओड़िशा के भुवनेश्वर में सामने आया है। जहां एक स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी के दौरान थाईलैंड की 8 लड़कियां पकड़ी गईं। मिली जानकारी के मुताबिक मसाज पार्लर के आड़ में अंदर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता था।

स्पा सेंटर

बता दें कि इस रैकेट में कई ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जो पर्यटक वीजा पर भारत में रह रही थीं। पुलिस ने इस सभी को देश छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, वीजा नियमों का उल्लंघन करने के चलते यह नोटिस दिया गया है।

इनमें से कुछ महिलाएं पर्यटक वीजा और कुछ व्यापार वीजा पर भी भारत आईं थीं। 20 मई को भुवनेश्वर के बापूजी नगर में एक स्पा पर छापा मारकर पुलिस ने इन महिलाओं को पकड़ा था। इन महिलाओं को गुरुवार शाम तक देश छोड़ने का नोटिस दिया गया था, जिसके बाद गुरुवार को इन्होंने देश छोड़ दिया है।

पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा होने की जानकारी मिलने पर जब छापेमारी की गई तो पाया कि मसाज के नाम पर यहां देह-व्यापार हो रहा था।

इस रैकेट में 8 थाईलैंड की महिला भी शामिल थीं जिन्हें वीजा नियमों के उल्लंघन करने के चलते वापस जाने को कहा गया अन्यथा पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया। पुलिस ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि स्पा सेंटर से 6 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: यूपी में 9 बजे तक 12.66 फीसदी वोटिंग

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नौ बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह नौ बजे तक सहारनपुर में 16.49, कैराना में 12.45, मुजफ्फरनगर में 11.31, बिजनौर में 12.37, नगीना में 13.91, मुरादाबाद में 10.89, रामपुर में 10.66 और पीलीभीत में 13.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी आठ सीटों पर नौ बजे तक कुल 12.66 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से चुनावी मैदान में हैं।

इन सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। इस चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से हाथ मिलाया है। सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि बसपा ने अकेले चुनावी मैदान में है।

 

Continue Reading

Trending