Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की चुनौती से रणवीर सिंह सहमे

Published

on

Loading

बिगबी अमिताभ बच्चन ने आज मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को चुनौती दी, तो जिसने भी यह खबर पढ़ी वह सोच में पड़ गया कि अरे, अमिताभ बच्चन को क्या हुआ।

महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फैशन स्टेटमेंट को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। अमिताभ (75 वर्ष) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैंगनी रंग की शर्ट, नेवी ब्लू प्लेजर के साथ बैंगनी रंग की पेंट पहने नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हूं।

अब आप जानिए की अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह को ऐसा क्यों कहा। रणवीर सिंह का चार्मिंग लुक किसी को भी दीवाना बना सकता है। वो एक लाजवाब अभिनेता हैं। पर एक जगह रणवीर सिंह का अंदाज कुछ लोगों को भाता है तो कुछ दीवानों को अखरता है।

हां, जब बात स्टाइल और फैशन की आती है तो रणवीर सिंह कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे फॉलो करना तो दूर जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, इसकी लुक और फील प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के निर्देश के तहत आंशिक रूप से मैंने डिजाइन की है।

अभिनय की बात करें तो अमिताभ इन दिनों ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आने को तैयार हैं। इसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending