Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सिर्फ एक मिसकॉल से दीवानी हो गई एक बच्चे की मां, प्यार इतना बढ़ गया कि तोड़ दीं सारी हदें

Published

on

Loading

पटना। शादी मर्यादा का दूसरा नाम है। लेकिन कई बार लोग शादी के बाद भी अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है बिहार से। यहाँ एक शादीशुदा महिला को अपनी से कम उम्र के लड़के से प्यार हो गया। इस प्यार की शुरुआत एक मिस कॉल से हुई। दोनों का बेमेल प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने घर छोड़ एक दुसरे से शादी कर ली।

बिहार के बांका में एक दिन महिला को एक अनजान नंबर से मिस्डकॉल आता है। जब वो उसी नंबर पर वापस कॉल करती है तो प्रियांशु नाम का एक लड़का फोन उठाता है। दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है। दोनों मिलने लगते हैं। करीब एक साल तक यही सिलसिला चलता है। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ता है कि महिला, जो एक बच्चे की मां थी, अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई।

घरवालों ने बताया कि बीते 19 मई को महिला, प्रेमी प्रियांशु के साथ भाग गई। देवघर पहुंचकर दोनों ने शादी की। फिर दोनों प्रियांशु के घर कोलुहा गांव पहुंचे। लेकिन उसके घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर दिया। परिजनों का उग्र रूप देखकर दोनों भागकर पटना चले गए। जब दोनों के घरवालों ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। मजबूरन दोनों को आत्मसमर्पण करना पड़ा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending