Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान ने इस शख्स से लिया था 2,011 रुपए का कर्ज, कई साल बाद अब चुकाने की है तैयारी

Published

on

सलमान खान

Loading

नई दिल्ली। सलमान खान की पहचान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दरियादिल इंसान के रुप में होती है। सलमान अब तक इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। फिल्म ‘लकी’ में सलमान ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उलाल को लॉन्च कर चुके हैं तो वहीं फिल्म ‘वीर’ में कैटरीना की तरह दिखने वाली जरीन खान को भी मौका दे चुके हैं।

सलमान खान

हाल ही में सलमान ने आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को फिल्म हीरो के जरिए लॉन्च किया था। कई लोगों को लॉन्च कर चुके सुपरस्टार सलमान खान अब कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही प्रेम कहानी के साथ जहीर इकबाल को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। उन्होंने जहीर को सलाह दी है कि जिनसे तुम प्यार करते हो और जो तुमसे प्यार करते हैं, उनका हमेशा सम्मान करना और उनके लिए हमेशा वफादार रहना।

सलमान खान

हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बच्चा सलमान के बचपन के दोस्त का बेटा है। सलमान खान ने गुरुवार को ट्वीट किया, “ये बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं। जहीर चाहे कुछ भी हो, हमेशा अपना बेहतरीन देने की कोशिश करना। अपनी बात पर अडिग रहना और हमेशा उनका साथ जरूर देना जिनसे तुम प्यार करते हो या जो तुम्हे प्यार करते हैं। ये याद रखना कि जिंदगी में सबसे बड़ी चीज है सम्मान और वफादारी।

दबंग खान ने साथ ही अपने दोस्त की फोटो भी शेयर की और लिखा,, “किशोरावस्था में ये मेरा बैंक था, मुझे अब भी उसे 2,011 रुपये देने हैं। भगवान का शुक्र है कि उसने ब्याज नहीं लिया।” नितिन कक्कर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। सलमान के इस ट्वीट के बाद यह कहा जा सकता है कि सलमान ने अपने दोस्त के बेटे को लॉन्च कर 2,011 रुपए का कर्ज चुका दिया है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending