Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लो चल गया पता, इस अमेरिकी सिंगर को डेट कर रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस शादी रचाकर घर बसाने के मूड में इधर कुछ ज्‍यादा ही नजर आ रही है। पहले अनुष्का शर्मा और इसके बाद सोनम कपूर ने बॉलीवुड में चल रहे उनके शानदार कॅरियर के दौरान ही शादी करने में समझदारी समझी और कर भी ली।

दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो इस साल के अंत तक शादी के फेरे ले ही लेंगी। ऐसे में फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कब शादी करेंगी? अगर शादी नहीं, तो वो किसे डेट कर रही हैं? खबरों की मानें तो प्रियंका इन दिनों अमेरिकी सिंगर और लिरिसिस्ट निक जोनस को डेट कर रही हैं। इस खबर को अब अमेरिकी मीडिया ने भी कन्‍फर्म कर दिया है।

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से डंका बजाने के बाद प्रियंका हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। ‘क्वांटिको’ सीजन 3 के साथ उनकी प्रोफेशनल जिंदगी भी शानदार चल रही है। वहीं, अब फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। इन सभी फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोन्स को डेट कर रही हैं। ये वही निक जोनस हैं जिनके साथ प्रियंका ने पिछले साल मेट गाला में हिस्‍सा लिया था।

पिछले साल प्रिंयका चोपड़ा मेट गाला में निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए हैं। तब भले ही प्रियंका ने ऐसा कहा हो, लेकिन अब ये जान-पहचान इससे कहीं आगे बढ़ गई। अमेरिकी मीडिया का दावा है कि दोनों डेट कर रहे हैं और एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जोड़े को साल 2018 का हॉटेस्ट कपल बताया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।

एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

Continue Reading

Trending