Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ऑटो ड्राइवर ने 10 रूपए कम दिए तो प्राइवेट पार्ट में CNG गैस भरकर उसे मार दिया

Published

on

Loading

लखनऊ। एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर जाता है। 10 रूपए को लेकर, उसका पंप कर्मचारी से मामूली विवाद हो जाता है। विवाद इतना बढ़ जाता है कि उसकी मौत हो जाती है। मौत कैसे होती है? उसके प्राइवेट अंग में सीएनजी की नोजल लगाकर सीएनजी गैस भर दी गई थी। उसका पेट फूल गया और उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पेट्रोल पंप पर भारी हंगामा हुआ, लोगों ने तोड़फोड़ की। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात नियंत्रण कर लिए।

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के हापुड़ रोड पर गेल कंपनी का CNG पेट्रोल पंप है। जिसमें CNG भरवाने के लिए इनाम नाम का एक ऑटो चालक पंप पर गया था। महज 10 रूपए के विवाद को लेकर सीएनजी पंप कर्मचारी और इनाम के बीच झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि सीएनजी पंप पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी के चलते उन्होंने इनाम को पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट में सीएनजी पंप का नोजल लगाकर गैस भर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर 7 पेट्रोल पंप कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो मामला संदिग्ध है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं। हालांकि अभी तक सीसीटीवी फुटेज नहीं देखी गई है। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending