Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एयरहॉस्टेस चाहे कितनी भी सुन्दर हो, इन फ्लाइट्स में फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए ये काम तो करना ही पड़ेगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विश्व में कुछ एयरलाइन्स ऐसी हैं जो अपनी सेवा और हॉस्पिटैलिटी के लिए मशहूर हैं। इन एयरलाइन्स में एयरहॉस्टेस को यात्रियों का पूरा ख्याल रखना पड़ता है। इन्हीं एयरलाइन्स में सबसे चर्चित एयरलाइन्स का नाम है एतिहाद। जिसकी डायमंड फर्स्ट क्लास सेवा सबसे मशहूर है। इसमें ड्यूटी करने वाली एयरहॉस्टेस को एक काम करना पड़ता है, जो बाकी कि एयरहॉस्टेस नहीं करतीं।

विश्व की सबसे चर्चित एयरलाइंस एतिहाद की डायमंड फर्स्ट क्लास सेवा में लगीं एयर होस्टेस अपने सभी यात्रियों का स्वागत उनके नाम के साथ करती हैं। इसके अलावा विमान में प्रवेश करते ही यात्रियों को बेलजियन चॉकलेट बॉक्स देकर यात्रा की शुरुआत कराई जाती है। विमान में सफर कर रहे यात्रियों की खिदमत खुद शेफ करते हैं, जो उन्हें उस दिन के मेन्यू की पूरी जानकारी देते हैं।

थाईलैंड की थाई एयरवेज की रॉयल फर्स्ट क्लास अपनी लग्ज़री सेवा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। विमान में यात्रियों की प्राइवेसी के लिए खास तरह के निजी केबिन होते हैं। यात्रियों के लिए फ्लाइट अटेंडेंट स्पा सेवा भी मुहैया कराते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending