Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुग्धा पर मुग्ध हुए 49 साल के राहुल, इस उम्र में करेंगे शादी और देंगे खुशखबरी

Published

on

Loading

मुंबई। पहले 90 के दशक कि फिल्मों में नेगेटिव रोल, फिर साउथ की फिल्मों में भी उसी तरह के रोल, फिर बिग बॉस। राहुल देव आपको टीवी पर मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार राहुल देव ने टीवी को नहीं, चुना है सुर्ख़ियों को। उनके सुर्ख़ियों में रहने की वजह है उनकी शादी। किससे? उनकी गर्लफ्रेंड मुग्धा गोडसे से। उम्र का इतना फर्क? राहुल कि दूसरी शादी? सब के बारे में नीचे लिख दिए हैं।

राहुल की शादी एक बार पहले हो चुकी है। लेकिन 2009 में उनकी पहली पत्नी रीना की मौत हो गई थी। अपनी पहली पत्नी की मौत के गम से उभरने के बाद राहुल देव एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। उनकी पत्नी होंगी, उनकी गर्लफ्रेंड और खूबसूरत अभिनेत्री मुग्धा गोडसे। दोनों एक-दूसरे को करीब पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। राहुल और मुग्धा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं।

ख़बरों कि मुताबिक अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राहुल मुग्धा से 20 साल बड़े हैं लेकिन मुग्धा को इसे लेकर कोई परेशानी नहीं हैं। बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने से दोगुनी उम्र के पार्टनर से शादी की हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending