Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चंदौली में गश्त में निकले दारोगा को बदमाशों ने मारी गोली

Published

on

Loading

चंदौली। प्रधानमंत्री बागपत रैली में बोल गए कि ‘उत्तर प्रदेश में अब अपराधी सरेंडर करने लगे हैं’ लेकिन उसी रात (रविवार रात) जनपद चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग पर निकले लौंदा चौकी के दारोगा को बदमाशों ने गोली मार दी। सीने में बाईं तरफ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दारोगा को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने तीन बदमाशों में से दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एक फरार होने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक, अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार (45) निवासी इलाहाबाद अपने दो सिपाहियों पंकज और राजेंद्र के साथ रविवार की रात को बाइक से गश्त पर निकले थे। दोनों सिपाही एक बाइक से दूसरी ओर निकल गए और चौकी इंचार्ज नेशनल हाईवे पर रेवसा गांव के सामने बरौनी पुलिया की ओर चले गए। रास्ते में पुलिया के पास दारोगा ने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को आते देखा, जिन्हें रोक कर चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल के लिए बाइक का पेपर मांगा।

इसी बीच बदमाशों में से एक ने डिग्गी से पेपर निकालने के बहाने तमंचा निकाला और चौकी इंचार्ज को गोली मार दी। गोली सीने पर लगने से संतोष कुमार लहूलुहान हो गए।

उधर, गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। सिपाहियों की सूचना पर एसपी संतोष सिंह, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, अलीनगर थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह फोर्स लेकर पहुंचे।

पुलिस ने घायल दारोगा को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दारोगा को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, दारोगा को गोली बाईं तरफ सीने में लगी है।

एसपी संतोष सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान कृष्णा विश्वकर्मा और पंकज जायसवाल निवासी कमालपुर थाना धीना के रूप में हुई है। फरार बदमाश अभिषेक मौर्या मागलपुर का निवासी है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार बदमाश की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending