Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गुरमीत राम रहीम के नक्शेकदम पर चल रहे हैं सलमान खान, बॉलीवुड के लिए खतरे की घंटी!

Published

on

सलमान खान

Loading

बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान आज किसी भी फिल्म के हिट होने की गारंटी बन गए हैं। कहा जाता है कि सलमान जिस फिल्म में होते हैं उसके हिट होने की 100 प्रतिशत गारंटी होती है। सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस के बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।

सलमान खान

क्रिस्मस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए केवल भारत में ही 340 करोड़ रुपए का कारोबार कर डाला। सलमान फिल्म की कमाई के लिहाज से बॉलीवुड के लिए बेहद अहम हैं लेकिन एक और बात कुछ दिनों में सामने आई है वो बॉलीवुड के लिए घातक साबित हो सकता है। सलमान का स्टारडम किसी भी फिल्म को बेहद प्रभावित करता है।

सलमान खान

कहा जाता है कि फिल्म की स्टारकास्ट भी सलमान से पूछ कर ही फाइनल की जाती है। किसी भी स्टार का फिल्म के हर मामले में दखल देना क्रिएटिविटी के लिए बहुत खतरनाक है।

सलमान खान

हाल ही में रेस 3 का एक गाना रिलीज हुआ जिसके बोल सलमान खान ने लिखे हैं। गाने के बोल ‘सेलफिश होके खुद के लिए जियो न’ है। खबर है कि यह गाना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

सलमान खान

कुछ साल पहले एक कथित बाबा गुरमीत राम रहीम भी फिल्में बनाया करता था। जिसमें वह एक्टिंग के साथ एक्शन, म्यूजिक डायरेक्शन सिंगिंग, डायरेक्शन सब किया करता था।

सलमान खान

सलमान भी अब उसी रास्ते पर चल रहे हैं। सलमान इससे पहले फिल्म ‘वीर’ की स्टोरी लिख चुके हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है।

सलमान सिंगिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। इन सब के बाद सलमान ने अब लिरिक्स भी लिख डाला है। इतना सब कुछ करने के बाद अब तो यह कहा ही जा सकता है कि वह दिन अब दूर नहीं जब सलमान फिल्म डायरेक्शन भी करते नजर आएंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending