IANS News
भाजपा ने किया देश का बेड़ा गर्क : संजय सिंह

लखनऊ, 27 मई 2018 (आईएएनएस/आईपीएन)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने यहां रविवार को भाजपा पर खुला हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर डाला है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों से पूरा देश हाहाकार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी यूपी में संगठन मजबूत करने और मोदी सरकार की नाकामियों के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए जन अधिकार आंदोलन चलाने जा रही है, जिसमें भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी शिरकत करेंगे।
वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं और सरकार इसपर भारी जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों से पूरा देश हाहाकार कर रहा है। जहां 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.20 पैसे थी, जो अब 19.45 पैसे हो गई है, जोकि 211 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी तरह से डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 430 प्रतिशत बढ़कर अब 15.53 रुपये हो गई है। ऐसे में भाजपा किस बात का जश्न मना रही है?
संजय ने भाजपा सरकार प्रायोजित तरीके से महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। भाजपा अपने एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। उल्टा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन बनकर उभरी है। हाल में ही मंदसौर और बड़ौत में हुई बदहाल किसान की मौत पर देश के किसान के हालात स्पष्ट हो जाते हैं।
आप नेता ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने और मोदी सरकार की नाकामियों के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए अभियान चलाने जा रही है। 25 जून से 8 जुलाई तक वह (संजय सिंह) और पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता वाराणसी से बलिया के बीच पदयात्रा करेंगे, इस यात्रा का नाम जन अधिकार आंदोलन होगा।
उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी इस पद यात्रा की शुरुआत में शिरकत करेंगे।
संजय ने कहा कि वाराणसी से बलिया तक यात्रा के बाद प्रदेश के सभी जोन में ऐसी पैदल यात्राए की जाएंगी। इस यात्रा के मुख्य मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को फसल के डेढ़ गुना दाम, रेहड़ी पटरी दुकानदारों के उत्पीड़न की समस्या, स्कूलों की महंगी फीस, गंगा सफाई पर ‘झूठे गंगापुत्र’ मोदी के जुमले और उसकी असलियत, प्रदेश के लाखों बुनकरों की समस्या, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को परमानेंट करने की मांग बौर शिक्षामित्रों के साथ न्याय आदि होंगे।
आप प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक होना ही होगा, इसीलिए पार्टी ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार को और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया है, जिसके लिए अखिलेश यादव ने ट्वीट करके आम आदमी पार्टी का धन्यवाद भी किया है।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने व्यापारियों को भी नोटबंदी कर और जीएसटी लाकर बर्बाद कर दिया है, ये लोग असली मुद्दों को दबाने के लिए नफरत फैलाते हैं, ये गन्ना समस्या के बजाय जिन्ना समस्या ले आते हैं।
IANS News
गोवा सरकार के लिए जनता ही असल वेलेंटाइन : मंत्री
पणजी, 14 फरवरी (आईएएनएस)| गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर कहा कि सरकार के लिए यहां के लोग ही असल वेलेंटाइन हैं।
उन्होंने यह टिप्पणी दक्षिण गोवा जिले में एक क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्र का उद्घाटन करने के दौरान की।
सरदेसाई ने कहा, “सरकार दक्षिण गोवा की परवाह करती है। हम आपसे प्यार करते हैं। मैं वेलेंटाइन्स डे पर ऐसा कह रहा हूं जब हम एक-दूसरे के साथ प्यार साझा करते हैं।”
वेलेंटाइन्स डे प्यार के इजहार और साझा करने के एक अवसर के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है।
दक्षिण गोवा जिले विशेष रूप से साष्टी उपजिला रोजगार के लिए बाहर जाने वालों का एक प्रमुख केंद्र है। यहां क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्र खोलने के लिए राज्य में मनोहर पर्रिकर सरकार की सराहना करते हुए सरदेसाई ने कहा कि यात्रा लोगों की समझ व्यापक करती है।
उन्होंने कहा, “साष्टी के लोग यात्रा करने वाले होते हैं। हर वह शख्स जिसने दुनिया भर में यात्रा की हैं, उसकी समझ अधिक विकसित होगी।”
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बड़े दिनोें बाद मिलने आई बेटी… लेकिन पापा और उसके चार भाईयों ने लगातार 6 दिन तक किया रेप
-
नेशनल1 day ago
CRPF काफिले के फिदायीन हमलवार का वीडियो आया सामने, भारत के खिलाफ जमकर उगली आग
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
एक रात के 52 करोड़ खर्च कर देता है प्रधानमंत्री मोदी का ये दोस्त, होती है हर रात रंगीन, 19 को भारत में आगमन
-
प्रादेशिक1 day ago
क्या सच में राजा भैया देंगे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ? शिवराज पर भी पड़ सकते हैं डोरे
-
नेशनल1 day ago
Kashmir Terror Attack LIVE: पुलवामा हमले की वो 10 बातें जो आपको जरूर जननी चाहिए
-
प्रादेशिक1 day ago
लोकसभा में भाषण के बाद, अब Poster पर PM Modi के साथ दिखा मुलायम सिंह का नाम
-
राजनीति1 day ago
…जब एक चलती ट्रेने ने किया प्रचार- “पीएम बदलो झूठा है”, आप भी देखिए
-
नेशनल1 day ago
Breaking : Jammu-Kashmir के पुलवामा में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 20 जवान शहीद, 45 घायल